व्यापार
" आई एम सॉरी मैडम, इस ड्रेस में मीडियम साइज अवेलेबल नहीं है"।आप कोई दूसरी ड्रेस ट्राई कर लीजिए। नहीं भैया, मुझे तो यही ड्रेस पसंद थी ,आप एक बार और देख लो शायद इसका साइज मिल जाए। सानिया ने सेल्समैन से रिक्वेस्ट की। एक्चुअली मैम,वह जो मैडम काउंटर पर बिल पे कर रहीं हैं। उन्होंने इस ड्रेस की सारी मीडियम और लार्ज साइज खरीद ली है। वह कह रही थी कि उन्हें दिवाली पर अपने स्टाफ को यह ड्रेसेस गिफ्ट करने हैं। आप चाहे तो एक बार उनसे बात कर सकती है। लगता है काफी रईस औरत है, तभी तो उसने इतनी खरीददारी की है।सानिया ने मन में सोचा। एक बार बात करके देखती हूं, शायद वह एक ड्रेस किसी और ड्रेस से एक्सचेंज कर ले। एक्सक्यूज मी,वह सेल्समैन बता रहा था कि आपने इस ड्रेस की सारी मीडियम .., अरे सानिया तुम? अलीशा! यह तुम हो। अरे यार कॉलेज खत्म होने के बाद कहां गायब हो गई थी तुम? आज इतने सालों के बाद यहां इस तरह इस मॉल में हम मिलेंगे मैने तो सोचा भी नहीं था। अरे वह मैं शादी के बाद फैमिली बिजनेस
मैं इंवॉल्व हो गई थी और और तुम लोगों से कोई कांटेक्ट ही नहीं हो पाया। दोनों सहेलियां आपस में गले मिलने लगती है। चल कहीं बैठकर आराम से बातें करते हैं अलीशा ने कहा। दोनों सहेलियां मॉल के फूड कोर्ट में जाती है और काफी देर तक बातें करती रहती हैं। बातों ही बातों में सानिया को पता चलता है कि अलीशा के पति शहर के नामी बिजनेसमैन है। और यह उसने इतनी सारी ड्रेस ऑफिस के स्टाफ को दिवाली मैं उपहार देने के लिए खरीदी थी। चल अब काफी देर हो गई हमें घर चलना चाहिए अलीशा ने कहा। सानिया कहती हैं कि हां चल फिर कभी फुर्सत में मिलते हैंऔर वह कैब बुक करने लगती है। क्या कर रही है तू ?अलीशा ने कहा चल मैं तुझे ड्रॉप कर दूंगी ।अरे यार तू बेकार ही परेशान हो रही है ,मैं चली जाऊंगी। इसमें परेशानी की क्या बात है? ये लोकेशन मेरे रस्ते में ही तो पड़ता है ।तुझे ड्रॉप करके मैं आगे चली जाऊंगी। रास्ते भर सानिया ,अलीशा की शानदार गाड़ी, ड्राइवर और चमक दमक को देखकर हैरान थी। मेरी सोसाइटी आ गई। अच्छा तो यहां घर लिया है तूने। सानिया जवाब में केवल सर हिलाया और वह अलीशा को यह भी ना बता पाई कि वह किराए के मकान में रहती है।
चलते समय अलीशा सानिया को अपना कार्ड देती है और अगले रविवार को अपने घर आने के लिए आमंत्रित करती है। पूरे सप्ताह सानिया के दिमाग में अलीशा की रईसी और चमक धमक घूमती रहती है । सानिया का विवाह एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था, उसके पति बैंक में क्लर्क के पद पर कार्य करते थे। तो अलीशा की हाई क्लास लाइफस्टाइल और रईसी को देखकर वह मन ही मन में कुंठित हो रही थी। वह क्या किस्मत पाई है अलीशा ने। अगले सप्ताह वह अलीशा के घर पहुंचती है उसकी शानदार कोठी, नौकर चाकर और शानो शौकत देखकर सानिया की आंखें फटी रह जाती हैं। अलीशा बहुत ही गर्म जोशी से उसका स्वागत करती है। थोड़ी देर बाद सामने से 55/ 60 वर्ष के शानदार व्यक्तित्व का आदमी सामने से आता दिखाई देता है अलीशा सानिया को उससे मिलवाती है और बताती है कि यह मेरे पति हैं। सामान्य बातचीतके बाद अलीशा के पति अपने मीटिंग के लिए निकल जाते हैं। सानिया हैरान रह जाती है कि अलीशा ने अपने से दुगुनी उम्र के आदमी के साथ शादी क्यों की? अलीशा उसकी आंखों में उभरते प्रश्नों को समझ जाती है और कहती है कि मैं मैं जानती हूं कि तू क्या सोच रही है? यही ना कि मैने यह शादी क्यों की? अरे यार यह शादी मैंने अपनी मर्जी से की है मुझे हाई क्लास लाइफ स्टाइल, रहन-सहन , नौकर चाकर ,बंगला ,गाड़ी यह सब चाहिए था। मैं किसी मिडिल क्लास फैमिली मे रह कर अपनी पूरी जिंदगी रसोई और राशन के हिसाब किताब में नहीं निकालना चाहती थी। तू ही बता आज किस चीज की कमी है मुझे? सानिया अलीशा की बातों को सुनकर हैरान थी। थोड़ी देर में वह अपने घर लौट जाती है । लेकिन अब वह अलीशा की रईसी को देखकर अपने मन में उभरे कुंठा से आजाद हो गई थी। अब उसके मन में केवल एक ही प्रश्न था कि अलीशा ने विवाह किया है या व्यापार?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें