पंछी

"पंछी दीदी" हम जा रहे हैं बगीचे में आम चुनने।लेकिन नंदिनी यह खेल तो पूरा कर ले ,बाद में आएंगे ,देखो कितनी तेज हवा उठी है गांव की सभी लड़कियां बगीचे में इकट्ठा हो रही होंगी। यह कहती हुई पंछी के यहां काम करने वाले मुनीम काका की बेटी नंदिनी भाग खड़ी हुई। पंछी हमेशा की तरह उसे जाते हुए देखती रही 14 साल की विशाखा जिसे सब प्यार से "पंछी" कहते हैं ।पूरे घर की लाडली थी उसे किसी बात की कमी ना थी लेकिन उसका जीवन हवेली की शानदार चारदीवारीयो में सिमटा हुआ था ।उसके पिताजी ने उसकी पढ़ाई लिखाई का इंतजाम पर भी घर ही पर कर दिया था।उसकी  हवेली में काम करने वाले लोगों की बेटियां कभी कभी उसके साथ खेलने आया करती थी ।वे अपने स्कूल की कहानियां ,गांव के बगीचे में खेलने कूदने की बातें ,जब पंछी के सामने कहती तो उसका मन भी लालायित हो उठता इन सब के लिए। दादी मां, हमें भी खेलने जाना है बाहर नंदिनी की तरह। नहीं बेटा जमींदारों की बेटियां इस तरह घूमा नहीं करती हम ले जाएंगे तुझे अपने साथ गांव दिखाने जब हम मंदिर जाएंगे।  नंदिनी उदास हो कर चली जाती अपने इकलौते प्यारे साथी अपने तोते मिट्ठू राम के पास। उसी सेअपनी मन की बातें करती और उसके साथ खेलती। वैसे तो मिट्ठू को घर में सभी बहुत प्यार करते और कहीं भी आते जाते  सभी लोग उसके पिंजरे के पास रुक कर कुछ बातें कर लेते। मिट्ठू को उन लोगों ने बड़े ही प्यार से पाला था लेकिन पंछी का तो वह खास दोस्त था। एक दिन पंछी के मन में विचार आता है कि मिट्ठू को पिंजरे में तो खाने पीने सभी सभी चीजों की सुविधा है। उसका पिंजड़ा भी कितना सुंदर है? लेकिन क्या वह इसमें खुश रहता होगा ,क्यों नहीं उसने सोचा, सब कुछ तो मिलता है उसे ,फिर अगले ही पल उसके मन में विचार आया कि क्या उसका मन नहीं करता होगा खुले आकाश में उड़ने का? इस अंतर्द्वंद से निकलने के लिए उसने एक निर्णय लिया और रात को जब सभी लोग सो गए वह मिट्ठू को पिंजरे सहित छत पर ले गई। कांपते हाथों से जैसे ही उसने पिंजरे का दरवाजा खोला मिट्ठूराम बड़ी ही तेजी से आकाश में उड़ गया। अगली सुबह खाली पिंजरा देखकर सभी हैरान परेशान थे। दादी कह रही है मेरी पंछी कितना उदास हो जाएगी, दिन रात मिट्ठू से बातें किया करती थी। पंछी उदास तो थी अपने दोस्त के चले जाने से, लेकिन उसके मन के कोने में इससे कहीं ज्यादा संतोष भी था एक पंछी को खुला आकाश देने का।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Wedding & Festive Artificial Jewellery for Women | Elegant Style Guide

Holi special kurta sets

10 Best Cotton and Linen Suits for Women (2026) – Stylish and Comfortable Summer Wear