Resin art
अपनी खूबसूरत यादों को संजोए रेजिन कला के साथ
फूल,प्रकृति का दिया एक सुंदर उपहार है। रंग बिरंगे फूलों को देख कर हमारे चेहरों पर मुस्कान आ जाना स्वाभाविक है ।वही फूलों की भीनी भीनी खुशबू इन्हें और भी खास बना देती है। और जब बात हमारे जीवन के खास पलों में उपयोग किए जाने वाले फूलों की हो तो यह और भी खास हो जाते हैं ।चाहे वह विवाह के लिए वरमाला के फूल हों या अन्य किसी विशेष अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले फूल ,हम उन्हें सहेज कर रखना चाहते हैं। अब रेजिन कला की मदद से हम और आप इन फूलो को हमेशा के लिए संजो कर रख सकते हैं।
इस बारे में हमने बात की राष्ट्रीय युवा कलाकार सम्मान से सम्मानित कलाकार गीता शर्मा से जो इन दिनों एपॉक्सी कला पर कई प्रयोग कर रही है।
इन्होंने बताया बताया कि एपॉक्सी एक प्रकार का रसायन है जिसे विभिन्न रंगों के साथ मिलाकर एक निश्चित आकार के सांचे में ढाला जाता है ।एक परत के बाद इसमें मनचाहे सूखे हुए फूल या अपने मनपसंद तस्वीरों के को डालकर इसके ऊपर रेजिन की एक मोटी पर और सुरक्षात्मक परत डाली जाती है । सूखने पर यह ग्लास जैसी फिनिश देती है। यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस प्रकारआप अपनी खूबसूरत यादों को रेजिन आर्ट के माध्यम से हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते है
![]() |
| Name plate with wedding flowers |
![]() |
| Tray and teacoasters with resin art |


Thanku
जवाब देंहटाएं