संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Resin art

चित्र
अपनी खूबसूरत यादों को संजोए रेजिन कला  के साथ फूल,प्रकृति का दिया एक सुंदर उपहार है। रंग बिरंगे फूलों को देख कर हमारे चेहरों पर मुस्कान आ जाना स्वाभाविक है ।वही फूलों की भीनी भीनी खुशबू इन्हें और भी खास बना देती है। और जब बात हमारे जीवन के खास पलों में उपयोग किए जाने वाले फूलों की हो तो यह और भी खास हो जाते हैं ।चाहे वह विवाह के लिए वरमाला के फूल हों या अन्य किसी विशेष अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले फूल ,हम उन्हें सहेज कर रखना चाहते हैं। अब रेजिन कला की मदद से हम और आप इन फूलो को हमेशा के लिए संजो कर रख सकते हैं।   इस बारे में हमने बात की राष्ट्रीय युवा कलाकार सम्मान से सम्मानित कलाकार गीता शर्मा से जो इन दिनों एपॉक्सी कला पर कई प्रयोग कर रही है। इन्होंने बताया बताया कि एपॉक्सी एक प्रकार का रसायन है जिसे विभिन्न रंगों के साथ मिलाकर एक निश्चित आकार के सांचे में ढाला जाता है ।एक परत के बाद इसमें मनचाहे सूखे हुए फूल या अपने मनपसंद तस्वीरों के को डालकर इसके ऊपर रेजिन की एक मोटी पर और सुरक्षात्मक परत डाली जाती है । सूखने पर यह ग्लास जैसी फिनिश देती है। यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस...

घूंघट

                    घूंघट अरे, छोटी बहू  कितनी बार कहा है तुम्हें, सिर पर घूंघट रखा करो। सावित्री जी ने छोटी बहू रिद्धिमा को कड़कती आवाज में कहा। जाने इस लड़की को क्या सिखाया है इसके मां बाप ने ,कैसे संस्कार दिए हैं। सावित्री जी के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा और बहू उनके साथ ही रहते हैं। बड़ी बहू, सासु मां की इच्छा अनुसार सिर पर घूंघट डाले रहती है और परंपरागत विचारों वाली सावित्री जी उस पर बड़ी खुश रहती है। कितने अच्छे संस्कार दिए हैं इसके माता-पिता ने ऐसी होती हैं बहुएं।उनकी बात सुनकर उनके पति रमेश जी केवल मुस्कुरा कर रह जाते। छोटी बहू रिद्धिमा अपने पति के साथ शहर में रहती थी और एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी। शहरी परिवेश में पालन-पोषण होने की वजह से वह गांव के परंपरागत रीति-रिवाजों को थोड़ा कम समझती थी लेकिन बड़ों का सम्मान करना उसे अच्छी तरह आता था । सावित्री जी द्वारा उसके माता-पिता के दिए गए संस्कारों में कमी की बात सुनकर वह अक्सर सोचती कि क्या सिर पर घूंघट रखना ही संस्कारों का पैमाना है? लेकिन वह कुछ बोलती नहीं थी, छुट्टियां...

Recipes

चित्र
                    वेज कार्न लोलीपॉप                          सामग्री: 1कप पत्तागोभी(बारीक कटी हुई), आधा कप कार्न (उबले हुए), 3आलू उबले और मैश किए हुए,1प्याज बारीक कटा हुआ,1टेबलस्पून अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, 1 टेबलस्पून आमचूर पाउडर, 1/4टेबलस्पून गरम मसाला, आधा कप ब्रेड क्रंब्स, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल विधि: नूडल्स के अलावा अन्य सभी सामग्री को मिला लें ,छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर उन्हें नूडल्स में लपेटकर तेल में डीप फ्राई करें। टूथपिक लगाकर हरी चटनी और सेजवान सॉस के साथ सर्व करें।