संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमानत

अम्मा, अम्मा, कहती हुई 10 साल की सलोनी स्कूल से लौटती है और बूढ़ी अम्मा उसे अपने सीने से लगा लेती हैं। वैसे तो सलोनी पूरे घर की लाडली है लेकिन बूढ़ी अम्मा जो स्वभाव से थोड़ी कड़क थी, सलोनी पर खूब प्यार लुटाती थी। अम्मा से पूछे बिना उनकी बहू या पोतों की पत्नियां उनके कमरे में जाने की हिम्मत ना करती थी। केवल सलोनी ही थी जो बेधड़क उनके कमरे में जाया करती, खेला करती। सलोनी उनके बड़े पोते की बेटी है। अम्मा आपके बक्से में  हमेशा ताला क्यों लगा रहता है ?और आप इसकी चाबी हमेशा अपनी कमर में क्यों लटका के रखती है? बूढ़ी अम्मा मुस्कुरा कर रह जाती और सलोनी के हाथों में 5 रुपएरखकर कहती, इसकी टॉफी खा लेना। वैसे यह प्रश्न तो सलोनी की मां, दादी और छोटी चाची के मन में भी रहता था पर किसी की हिम्मत ना थी पूछने की ।जाने क्या रखा है अम्मा ने अपने संदूक में ? वे केवल आपस में बड़बड़ा कर ही रह जाती। एक दिन अम्मा के मायके से विवाह का न्योता आया। पहले तो अम्मा ने अपनी उम्र का तकाजा देकर जाने से मना कर दिया लेकिन मायके वालों के काफी मनाने के बाद वह जाने के लिए तैयार हो गई। बहु, विवाह तो दो दिनों के बाद ही हैं...